logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नवागत कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने संभाला पदभार


श्योपुर जिले में नवागत कलेक्टर के रूप में वर्ष 2015 बैच की आईएएस अधिकारी सुश्री शीला दाहिमा ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद, एसडीएम श्योपुर श्री गगन सिंह मीणा, कराहल एसडीएम श्री बी.एस. श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर श्री संजय जैन एवं श्री विजय शाक्य, तहसीलदार श्रीमती मनीषा मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। मध्यप्रदेश शासन द्वारा जारी आदेश के तहत सुश्री शीला दाहिमा को श्योपुर कलेक्टर के पद पर पदस्थ किया गया है। उनके आगमन पर अधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। सुश्री दाहिमा इससे पूर्व बैतूल में सीईओ जिला पंचायत, राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल में अपर संचालक, माध्यमिक शिक्षा मंडल में एडिशनल सेक्रेटरी तथा सहकारिता विभाग भोपाल में उप सचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। जिले के प्रशासनिक कार्यों में अब उनके नेतृत्व से नई दिशा और गति मिलने की उम्मीद है।

3
48 views

Comment