logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मालदा मंडल में टिकट जांच का सख्त अभियान,305 यात्री पकड़े गए,2.01 लाख वसूले

पूर्व रेलवे के मालदा मंडल में बिना टिकट और अनियमित यात्रा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है।रेलवे प्रशासन द्वारा चलाए गए विशेष टिकट जांच अभियान में बड़ी संख्या में यात्रियों को पकड़ा गया और जुर्माना वसूला गया।

मालदा मंडल द्वारा रेलवे नियमों के पालन, यात्री सुरक्षा को मजबूत करने और राजस्व की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नियमित जांच अभियान चलाए जा रहे हैं।

मंडल रेल प्रबंधक श्री मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री कार्तिक सिंह के नेतृत्व में यह अभियान लगातार संचालित हो रहा है।

इसी कड़ी में 11 अप्रैल 2026 को ट्रेन संख्या 13425 मालदा टाउन–सूरत एक्सप्रेस और 13031 हावड़ा–जयनगर एक्सप्रेस में मालदा टाउन–रामपुरहाट–बरहरवा–मालदा टाउन खंड पर सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया।

इस अभियान के दौरान कुल 305 अनियमित यात्रा के मामले सामने आए, जिनसे रेलवे ने ₹2,01,930 का जुर्माना वसूला।

रेलवे ने साफ किया है कि यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा अनुभव देने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। साथ ही यात्रियों से अपील की गई है कि वे हमेशा वैध टिकट के साथ ही यात्रा करें, ताकि किसी भी तरह की परेशानी और दंड से बचा जा सके।

0
78 views

Comment