logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अनपरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एक लाख रुपये की हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार, पूछताछ में एक और नाम आया सामने


सोनभद्र जिले के अंतर्गत थाना अनपरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग एक लाख रुपये कीमत की हेरोइन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के बीच हड़कंप मच गया है।

पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार युवक से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान एक और व्यक्ति का नाम सामने आया है, जिसकी भूमिका की जांच पुलिस द्वारा गंभीरता से की जा रही है। पुलिस अब इस मामले से जुड़े अन्य संभावित आरोपियों और नेटवर्क तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

अनपरा पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

5
137 views

Comment