logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*ओवरलोड व अवैध खनन के खिलाफ सख्त अभियान, 16 ट्रक सीज*

*अजीतमल,औरैया।* जिला अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अजीतमल क्षेत्र में हाईवे टोल प्लाजा के पास प्रशासन व पुलिस की संयुक्त टीम ने ओवरलोडिंग एवं अवैध खनन के खिलाफ सघन अभियान चलाया। इस दौरान एआरटीओ, खनन व राजस्व विभाग, एसडीएम तथा क्षेत्राधिकारी अजीतमल मनोज गंगवार के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने देर रात तक कार्रवाई की।
अभियान के दौरान कुल 16 ओवरलोड ट्रकों को सीज किया गया। वहीं एक ट्रक चालक एवं उसके हेल्पर को हिरासत में लेकर कोतवाली में बैठाया गया तथा संबंधित ट्रक को भी थाने में खड़ा कराया गया। बताया गया कि कार्रवाई के दौरान एक ट्रक चालक ने वाहन लेकर भागने की कोशिश की। इस दौरान उसने टोल प्लाजा पर आगे खड़ी एक कार को टक्कर मारते हुए उसे पीछे धकेल दिया, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने पीछा कर डंपर को पकड़ लिया और उसे कोतवाली अजीतमल में खड़ा करवा दिया। रात्रि में चली बड़ी कार्यवाही के वारे में क्षेत्राधिकारी अजीतमल मनोज गंगवार ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर ओवर लोड एवं खनन के खिलाफ सामूहिक रूप से अभियान चलाया जा रहा हे जिसके तहत शुक्रवार की रात्रि में चलाए गए अभियान के दौरान 16 ट्रकों पर सीज की कार्यवाही की गई हे तथा एक ट्रक के चालक के खिलाफ भी कार्यवाही की गई हे जो कि चेकिंग के दौरान भागने की कोशिश कर रहा था तथा एक कार को टक्कर मार दी थी। उन्होंने बताया ओवर लोड तथा खनन के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जाएगा।

2
806 views

Comment