फतेहपुर : डीएम रविन्द्र सिंह के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई,सदर तहसील में 5 वाहनों का चालान,
फतेहपुर। जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह के निर्देश पर जिले में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। जिला एवं तहसील स्तरीय टास्क फोर्स ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की।
सदर तहसील क्षेत्र में अभियान के दौरान 5 वाहनों का चालान किया गया, जिन पर कुल 4.13 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं खागा तहसील में 11 ओवरलोड वाहनों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12.50 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।
पूरे जिले में चलाए गए इस विशेष अभियान के तहत कुल 17 ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की गई, जिनसे 17.40 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा और नियमों के पालन को लेकर ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि ओवरलोडिंग पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाया जाए, जिससे सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लग सके और यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।