logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

फूले साहब संदेशवाहक थे समता, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता के - शास्त्री । महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती पर खगड़िया में हर्षोल्लास

खगड़िया, 11 अप्रैल
AIMA मीडिया न्यूज

सदर प्रखंड के रहीमपुर मध्य पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय,नन्हकू मंडल टोला में महान समाज सुधारक, चिंतक-विचारक व लेखक महात्मा ज्योतिबा फुले की 199 वीं जयंती समारोह हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई।

कार्यक्रम की मुख्य बातें

अध्यक्षता व संचालन: प्रधानाध्यापिका लक्ष्मी कुमारी ने अध्यक्षता की। मंच संचालन वरीय शिक्षक अशोक कुमार और हीरालाल शास्त्री ने संयुक्त रूप से किया।

पुष्पांजलि:

दलित युवा संग्राम मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आचार्य राकेश पासवान शास्त्री सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने फुले जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

आचार्य राकेश पासवान शास्त्री के विचार:

1.फुले साहब समता, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता के संदेशवाहक थे।
2.उन्होंने दलितों, शोषितों, वंचितों, किसानों के हक के लिए और जाति-पाति, छुआछूत, निरक्षरता के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया।
3.महिलाओं और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए बालिका शिक्षा की नींव रखी। 4.दर्जनभर से ज्यादा बालिका विद्यालय खुलवाए।
5.विधवा पुनर्विवाह के समर्थक और बाल विवाह के विरोधी थे।
6.शास्त्री ने आह्वान किया कि फुले जी के विचारों को अपनाकर समता, शिक्षा और नशामुक्ति अभियान को आगे बढ़ाएं। यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

शिक्षकों के संबोधन:
प्रधानाध्यापिका लक्ष्मी कुमारी ने कहा कि फुले जी के सिद्धांत आज भी पूरी तरह प्रासंगिक हैं। सामाजिक समरसता के लिए मार्गदर्शक हैं । वरीय शिक्षक अशोक कुमार ने कहा कि
फूले साहब की कृति हम सबके लिए प्रेरणास्रोत है। उनका "सत्यशोधक" विचार आज 199 साल बाद भी उतना ही ताकतवर है।
उपस्थित लोग:
इस अवसर पर शिक्षकों में महर्षि कणाद,महताब आलम,दीप शिखा, रविन्द्र कुमार,पियुषकांत राय,पवन कुमार, संतोष कुमार,मो0 आमिर अली, मयंक प्रियदर्शी, रात्रि प्रहरी राजेश यादव, स्वच्छता कर्मी, छात्र -छात्राएं सुरूची कुमारी,रीया कुमारी,सोनम, प्रिंस, सूर्यवंश, तुफान, आर्यन,आशीष एवं सपना कुमारी आदि मौजूद रहे।

28
1288 views

Comment