logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर सामाजिक समरसता का संदेश :-

गिरधारी लाल लोहिया
मोहनगढ़, जिला जैसलमेर
9414805101



मोहनगढ़(जैसलमेर) - कस्बे स्थित डॉ. अंबेडकर पार्क में शनिवार को समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ फुले की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने महात्मा फुले के जीवन एवं उनके द्वारा किए गए सामाजिक सुधारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि फुले ने समाज में व्याप्त कुरीतियों, छुआछूत और भेदभाव के खिलाफ संघर्ष करते हुए शिक्षा के माध्यम से समाज को जागरूक करने का कार्य किया। महिला शिक्षा और समानता के लिए उनका योगदान आज भी प्रेरणादायक है। कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षक मदनलाल लोहिया, शिवराम सैनी, शेराराम लोहिया, जेठाराम लोहिया, भैराराम कड़ेला, खेताराम चौहान, राकेश कुमार लोहिया, माधव चौहान, अनिल कुमार लोहिया, कृपाल लोहिया, चन्द्र प्रकाश सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। वक्ताओं ने युवाओं से महात्मा ज्योतिबा फुले के आदर्शों को अपनाने और समाज में शिक्षा व समानता के प्रसार के लिए आगे आने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने सामाजिक एकता एवं समरसता बनाए रखने का संकल्प लिया।

19
665 views

Comment