केंद्रीय कार्यालय में एक भव्य और गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें होली, ईद, महात्मा ज्योतिबा फुले एवं बाबा साहब डॉ. बी. आर. आंबेडकर जयंती
आज पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में एक भव्य और गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें होली, ईद, महात्मा ज्योतिबा फुले एवं बाबा साहब डॉ. बी. आर. आंबेडकर जयंती को बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।
इस कार्यक्रम में लखनऊ की अनेक गणमान्य और प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया तथा अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर दूसरे वक्ता के रूप में पी. सी. कोरिल (अध्यक्ष, भागीदारी आंदोलन) ने कहा कि आज देश में भागीदारी के आधार पर ही देश और समाज को सही दिशा में चलाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि हम महात्मा ज्योतिबा फुले और बाबा साहब डॉ. आंबेडकर के मूल सिद्धांतों को लेकर पीपुल्स जस्टिस पार्टी के माध्यम से आगे बढ़ रहे हैं, जिसका परिणाम 2027 में अवश्य देखने को मिलेगा।
हालांकि, पार्टी के संरक्षक आदरणीय जनाब अरशद सिद्दीकी (चेयरमैन, रेड क्रिसेंट सोसाइटी ऑफ इंडिया) अस्वस्थता के कारण कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके, जिसका सभी को खेद रहा।
इस अवसर पर पार्टी के अध्यक्ष जनाब राशिद जमील खान ने अपने संबोधन में कहा कि होली और ईद जैसे त्योहार आपसी भाईचारे, प्रेम और एकता का संदेश देते हैं। ऐसे साझा कार्यक्रम समाज में सौहार्द, सहिष्णुता और एकजुटता को मजबूत करते हैं, जो एक सशक्त और समृद्ध भारत की नींव हैं।
अंत में पार्टी के प्रवक्ता सुहैब उर अरमान अबू इंक़िलाब ने कहा कि ईद, होली, महात्मा ज्योतिबा फुले और बाबा साहब डॉ. बी. आर. आंबेडकर जयंती हमें एक साझा राह दिखाती है। एक ओर महात्मा फुले ने शिक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया, तो दूसरी ओर बाबा साहब डॉ. आंबेडकर ने अपने ज्ञान और दृष्टि से देश को संविधान प्रदान किया।
उन्होंने आगे घोषणा की कि पार्टी 5 जून 2026 को लखनऊ में क़ायदे सानी इलियास आज़मी की याद में एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन करेगी, जिसमें महत्वपूर्ण सामाजिक एवं राजनीतिक निर्णयों पर विचार-विमर्श कर उन्हें अंतिम रूप दिया जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया और देश में शांति, भाईचारे एवं प्रगति के लिए कामना की गई।
कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित लोगों के नाम इस प्रकार हैं:
पी. सी. कोरिल (अध्यक्ष, भागीदारी आंदोलन), सईद सिद्दीकी, मुमताज़ राएनी, अब्दुल्ला एडवोकेट, मुबीन ग़ाज़ी एडवोकेट, जुनैद एडवोकेट, परवेज़ एडवोकेट, रब्बानी बलिया, शशि सिंह पटेल, राजेश कोरिल (रायबरेली), भोला राम जी, अज़ीज़ (सीनियर पत्रकार), सखावत खान व अन्य गणमान्य लोग।