logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पंचायत प्रतिनिधियों ने पंचायत सचिव श्री कैलाशचन्द्र साहू की लगातार लापरवाही और कार्यों में उदासीनता को लेकर कड़ा विरोध

भैयाथान, सूरजपुर (छत्तीसगढ़)

ग्राम पंचायत गंगौटी के समस्त पंचायत प्रतिनिधियों ने पंचायत सचिव श्री कैलाशचन्द्र साहू की लगातार लापरवाही और कार्यों में उदासीनता को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया है। इस संबंध में पूर्व में ही माननीय कलेक्टर एवं मुख्यकार्यपालन अधिकारी को लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई थी।

शिकायत के आधार पर नियुक्त जांच अधिकारी श्री हनुमान दुबे गांव पहुंचे और मामले की जांच की। जांच के दौरान सरपंच, जनपद सदस्य, उपसरपंच सहित सभी पंचगणों ने एकमत होकर सचिव के विरुद्ध विरोध जताया। पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा सामूहिक पंचनामा और लिखित बयान प्रस्तुत करते हुए सचिव को तत्काल हटाने की मांग की गई।

स्थिति उस समय और गंभीर हो गई जब पंचायत प्रतिनिधियों ने अधिकारियों की मौजूदगी में ही ग्राम पंचायत भवन में ताला जड़ दिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से घोषणा की कि जब तक नए सचिव की नियुक्ति नहीं होती, तब तक पंचायत भवन बंद रहेगा और किसी भी प्रकार का शासकीय कार्य नहीं किया जाएगा।

पंचायत प्रतिनिधियों का आरोप है कि सचिव की लापरवाही के कारण ग्राम के विकास कार्य पूरी तरह प्रभावित हो चुके हैं, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

चेतावनी:
पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही नए सचिव की नियुक्ति नहीं की गई, तो वे उग्र आंदोलन और सामूहिक इस्तीफा देने को बाध्य होंगे।

अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में कितनी जल्दी और क्या कार्रवाई करता है।

6
928 views

Comment