logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शास्त्री कॉलोनी में दीक्षार्थी संजय भैया की गोद भराई रस्म कल

परतापुर: संजय एन दोसी निवासी सांसारिक मोह माया छोड़कर  वैराग्य पथ की ओर अग्रसर हो कर 26अप्रैल को   साधना महोदधि ,  तपाचार्य 108श्री प्रसन्न सागर जी महाराज से दिगंबर  जैनेश्वरी दीक्षा ग्रहण करेंगे। 
पूर्व विधायक रमेश चंद्र पंड्या ने बताया कि दीक्षा  पूर्व संस्कार के तहत संजय भैया की गोद भराई रस्म  समारोह पूर्वक रवि वार को शाम 7 बजे शास्त्री कॉलोनी में सर्व समाज की ओर से रखा  गया है। समारोह को भव्य बनाने की तैयारी में विमल त्रिवेदी, पल्लव भट्ट, कमलेश जैन, डॉ पीयूष पंड्या,गिरीश पंड्या,लोकेंद्र सिंह राव, डॉ विशेष पंडया,तरुण पंड्या,कल्पेश भट्ट,राकेश उपाध्याय, रमेश दोसी सहित कई लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम के तहत ढोल के साथ मुख्य मार्ग से कार्यक्रम स्थल तक जुलूस में ले जाया जाएगा। जहां पगड़ी, शॉल, माल्यार्पण, श्रीफल, फल, प्रसाद आदि भेंट कर अभिनंदन किया जाएगा।

11
2680 views

Comment