logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रूपाणाधाम स्टील में हादसा : ऊंचाई से गिरकर मजदूर की मौत च युकां ने कंपनी मालिक के खिलाफ खोला मोर्चा, पुलिस से की इंसाफ की फरियाद रायगढ़ विवादों से चो

रूपाणाधाम स्टील में हादसा : ऊंचाई से गिरकर मजदूर की मौत

युकां ने कंपनी मालिक के खिलाफ खोला मोर्चा, पुलिस से की इंसाफ की फरियाद
रायगढ़ विवादों से चोली दामन का साथ रखने वाली रूपाणाधाम स्टील कंपनी इस मर्तबे फिर सुर्खियों में है। दरअसल, प्लांट में काम करने के दौरान ऊंचाई से गिरने की हृदय विदारक घटना में एक मजदूर की अकाल मौत हो गई है। घर के चिराग के असमय बुझने से जहां मृतक का परिवार शोक के महासागर में डूब गया है। वहीं युवक कांग्रेस ने इस हादसे को सियासी रूप देते हुए रूपाणाधाम के मालिक के खिलाफ एफआईआर और गिरफ्तारी की मांग को लेकर पूंजीपथरा पुलिस को ज्ञापन भी सौंपा है।
                     रायगढ़ जिले में पूंजीपथरा थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित श्री रूपाणाधाम स्टील प्राइवेट लिमिटेड गदगांव-सरायपाली में गत 8 अप्रैल को हुए गंभीर औद्योगिक हादसे ने श्रमिक सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हादसे में दीपक चौहान नामक श्रमिक बायलर एवं ऊँचाई संबंधी कार्य के दौरान ऊपर से  गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया था और जिंदल हॉस्पिटल मर उपचार के दौरान उसकी दर्दनाक मृत्यु हो गई।
                    प्रदेश महासचिव राकेश पांडेय के निर्देश पर घटना के अगले ही दिन यानी 9 अप्रैल को युवा कांग्रेस रायगढ़ के जिला अध्यक्ष उस्मान बेग ने थाना पूंजीपथरा पहुंचकर पहला लिखित आवेदन देते हुए प्लांट स्वामी व संबंधित प्रबंधन के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई तथा प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई थी। आवेदन में प्लांट प्रबंधन पर श्रमिक सुरक्षा मानकों की अनदेखी, सुरक्षा उपकरणों की कमी व जिम्मेदार अफसरों की लापरवाही का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया था।
              अब श्रमिक दीपक चौहान की उपचार के दौरान मृत्यु हो जाने के बाद आज पुनः थाना पूंजीपथरा में दूसरा पूरक आवेदन प्रस्तुत किया गया है। इसमें भार�

36
2081 views

Comment