logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*नाबालिग-लड़की से रेप के आरोपी पर इनाम बढ़कर 30 हजार*

*➡️20 साल से चल रहा केस, तीन आरोपियों की मौत हो चुकी, एक ने सरेंडर किया*
मऊगंज जिले में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के एक पुराने मामले में फरार चल रहे आरोपी राजू उर्फ नृपेंद्र सिंह परिहार पर 30 हजार का इनाम घोषित किया गया है। पहले इनाम की राशि 10 हजार रुपए थी।

पिछले साल कोर्ट ने आरोपी की गिरफ्तारी के आदेश दिए थे, तभी से आरोपी फरार है। लौर थाने में आरोपी राजू (निवासी खुझवा) के खिलाफ अपहरण और बलात्कार जैसी धाराओं में केस दर्ज है।

यह घटना 26 अगस्त 2005 की है, जब एक 17 साल की लड़की लापता हो गई थी। करीब 15 दिन बाद जब वह मिली, तो जांच में पता चला कि उसका अपहरण कर उसके साथ गलत काम किया गया था। इस मामले में पुलिस ने कुल पांच आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट पेश की थी, जिनमें से राजू फरार चल रहा है। एक महीने ही एक आरोपी ने सरेंडर कर दिया था और बाकी के तीन आरोपियों की मौत हो चुकी है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान बताने वाले नाम और अन्य जानकारी पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी। फिलहाल पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

15
432 views

Comment