logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

डीएम सविन बंसल का सख्त एक्शन: सालों से लटका भूमि विवाद सुलझा, मौके पर ही सीमांकन पूरा!

उत्तराखंड देहरादून
डीएम सविन बंसल का सख्त एक्शन: सालों से लटका भूमि विवाद सुलझा, मौके पर ही सीमांकन पूरा!
👉देहरादून में जिलाधिकारी सविन बंसल ने एक बार फिर अपनी सख्त कार्यशैली का परिचय देते हुए वर्षों से लंबित भूमि विवाद को जड़ से निपटा दिया। जनता दर्शन में फरियादी की दोबारा गुहार पर डीएम ने सीधे अधिकारियों को तलब कर पूरे सिस्टम को हिला दिया।
👉मामला था उम्मेद सिंह के पुत्र उत्पल सिंह की जमीन पर अवैध कब्जे और सीमांकन में हो रही देरी का। पहले शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने पर फरियादी ने दोबारा जनदर्शन में दस्तक दीऔर यहीं से डीएम का एक्शन मोड शुरू हुआ।
👉डीएम_का_अल्टीमेटम:सविन बंसल ने तहसील प्रशासन डोईवाला को फटकार लगाते हुए 7 अप्रैल तक हर हाल में रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए। लापरवाही पर सख्ती दिखाते हुए साफ संदेश—"जनता के काम में देरी बर्दाश्त नहीं!"
👉जमीन_पर_उतरी_कार्रवाई:
राजस्व विभाग ने तुरंत हरकत में आकर 11 मार्च 2026 को मौजा बक्सरवाला में खसरा संख्या 132क, 138ख और 139 का सीमांकन कार्य पूरा कर दिया। वर्षों से अटका मामला आखिरकार डीएम के हस्तक्षेप से सुलझ गया।
👉कानूनी_तैयारी_भी_पुरी:
जिला शासकीय अधिवक्ता (दीवानी) की राय के आधार पर जरूरत पड़ने पर पुलिस कार्रवाई के भी निर्देश—ताकि कब्जा हटाने में कोई बाधा न आए।
👉जनता_दरबार_बना_समाधान_का_केंद्र:
डीएम सविन बंसल के नेतृत्व में जनदर्शन अब सिर्फ सुनवाई नहीं, बल्कि तुरंत समाधान का प्लेटफॉर्म बन चुका है—जहां जमीन विवाद से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, बिल और ऋणमाफी तक के मामलों का मौके पर निपटारा हो रहा है।
👉साफ संदेश:
डीएम सविन बंसल मैदान में हैं—तो लापरवाही की कोई जगह नहीं, और जनता को मिलेगा तुरंत न्याय✍️

96
2310 views

Comment