logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

महवा (दौसा) में महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई
महुआ क्षेत्र के सैनी छात्रावास में आज Mahatma Jyotiba Phule की 200वीं जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर जयंती समारोह का विधिवत शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महुआ विधायक Rajendra Meena उपस्थित रहे। साथ ही ईओ प्रमोद कुमार शर्मा, जाटव समाजसेवी सहित कई गणमान्य लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान समाज के उत्थान, शिक्षा और सामाजिक एकता पर विशेष जोर दिया गया। अतिथियों ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।
इस अवसर पर विधायक राजेंद्र मीणा ने सैनी छात्रावास का लोकार्पण करते हुए कहा कि इससे समाज में भाईचारा और अधिक मजबूत होगा।कार्यक्रम में सैनी समाज अध्यक्ष रूप सिंह सैनी, सब्जी मंडी अध्यक्ष नेमीचंद सैनी सहित अन्य समाज के लोग भी मौजूद रहे। सभी वक्ताओं ने Savitribai Phule और महात्मा ज्योतिबा फुले के योगदान को याद करते हुए बताया कि उन्होंने समाज को शिक्षा और समानता की दिशा में आगे बढ़ाया।
इस आयोजन ने समाज में जागरूकता और एकता का संदेश दिया
🖊 रिपोर्टर: देवी सिंह सैनी

6
803 views

Comment