logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त हुए एसएसपी, समीक्षा बैठक में दिए कड़े निर्देश



बदायूँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार में मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ अपराध, कानून-व्यवस्था एवं लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में महिला एवं बाल अपराध, साइबर अपराध, अवैध शराब, मादक पदार्थ तस्करी, गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही, लंबित विवेचनाएं, आईजीआरएस शिकायतें एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति पर विशेष चर्चा हुई। एसएसपी ने थाना प्रभारियों को अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई, शिकायतों के त्वरित निस्तारण और पेशेवर अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए।उन्होंने महिला व बच्चों से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेने, वांछित अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा अवैध संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई तेज करने को कहा। साथ ही अवैध शस्त्र, मादक पदार्थ, जुआ-सट्टा व गोकशी पर प्रभावी रोक लगाने के निर्देश दिए गए। आगामी डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वहीं मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के लिए स्कूल, कॉलेज और गांवों में कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दिया गया।एसएसपी ने ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और “जीरो फैटिलिटी” लक्ष्य को हासिल करने के लिए सख्त अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस और जनता का समन्वय बेहद जरूरी है। संवाद

13
1058 views

Comment