बहरपूरा ने जीता रहमानिया में आयोजित नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब
बहरपुरवा ने जीता रहमानिया हाई स्कूल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब
10 ओवर में 128 रन का लक्ष्य हासिल कर दर्ज की शानदार जीत, अश्विनी कुमार सिंह ने किया पुरस्कृत
प्रखण्ड के रहमानिया हाई स्कूल तारा परिसर में आयोजित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अश्विनी कुमार सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शेर अली, विवेक कुमार सिंह, रामबांध पंचायत के मुखिया अबू नसर सिद्दीकी, गुड्डू खान तथा हुसैनाबाद के चेयरमैन अजय भारती सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए जपला की टीम ने 128 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में बहरपुरवा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र 10 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर शानदार जीत दर्ज की और खिताब अपने नाम किया।
मैच के समापन पर मुख्य अतिथि अश्विनी कुमार सिंह ने विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया, जबकि उपविजेता टीम को शेर अली द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया। इस दौरान अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे खेल आयोजन क्षेत्र में प्रतिभाओं को निखारने के साथ-साथ सामाजिक एकता और भाईचारे को भी मजबूत करते हैं।