logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मिशन शक्ति अभियान: मिर्जापुर में महिलाओं को सुरक्षा व आत्मनिर्भरता का दिया संदेश

मीडिया प्रभारी: देव ठाकुर

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव मिर्जापुर में शनिवार को मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के अंतर्गत पुलिस टीम द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं, छात्राओं व स्थानीय लोगों ने भाग लिया। केंद्र प्रभारी रचना देशवाल के नेतृत्व में महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, सुरक्षा उपायों और हेल्पलाइन नंबर—112, 1090, 181, 1930, 1098 आदि की जानकारी दी गई। साथ ही साइबर अपराध, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़ व उत्पीड़न से बचाव के उपाय सरल भाषा में समझाए गए। पुलिस टीम ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और किसी भी समस्या में तुरंत सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। महिला कांस्टेबल सोनिया व प्रियांशी सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने आत्मरक्षा और शिक्षा के महत्व पर भी जोर दिया।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित महिलाओं ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे उपयोगी और प्रेरणादायक बताया। संवाद

13
816 views

Comment