जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत, पीड़ित ने प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव शेखपुर निवासी जय सिंह ने अपनी जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में पीड़ित ने थाना दिवस के अवसर पर उपजिलाधिकारी बिल्सी को प्रार्थना पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की।प्रार्थना पत्र में पीड़ित ने बताया कि उसकी भूमि, जिसका विवरण खतौनी में दर्ज है, पर कुछ दबंग लोग जबरन कब्जा कर निर्माण कार्य कराने का प्रयास कर रहे हैं। विरोध करने पर आरोपियों द्वारा अभद्रता करने और धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़ित का कहना है कि इस अवैध कब्जे के कारण वह अपनी ही जमीन का उपयोग नहीं कर पा रहा है, जिससे उसे आर्थिक व मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उसने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर कब्जा हटवाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। संवाद