महात्मा ज्योतिबा फुले द्विशताब्दी जयंती के उपलक्ष्य में सामान्य ज्ञान स्पर्धा का आयोजन.
चंद्रपूर: - जिल्हे से कुछ दुरी पर स्थित चिचपल्ली ग्रामिण में क्रांतिसूर्य म.ज्योतिबा फुलेकी द्विशताब्दी जयंती के उपलक्ष्य में आज तारीख ११/४/२०२६ को जिल्हा परिषद उच्च प्राथमिक पाठशाला चिचपल्ली के प्रांगण मे " सामान्य ज्ञान ' स्पर्धा का आयोजन किया गया.
इस स्पर्धा में गाव के करीब 70 विद्यार्थीयों ने उत्स्फूर्त सहभाग लिया. स्पर्धा शुरु करनेसे पहले म.फुले जी प्रतिमा को महापरिवर्तन विचारमंच के अध्यक्ष मा.विनोद तोंडरे के करकमलों द्वारा और मा.विजय वनकर केंद्रप्रमुख की उपस्थिती में पुष्पमाला अर्पण कर अभिवादन किया गया.
सामान्य ज्ञान स्पर्धा का निकाल 13 अप्रैल 2026 को घोषित किया जाएगा. विजेताओं को १०००/₹,७५०/-₹ और 500/-₹ का ईनाम और प्रमाणपत्र दिया जाएगा.
ऐसी जानकारी विचारमंच के सचिव मा.बालू निमगडे,अमोल रायपुरे, और प्रसेनजित निमगडे ने दी है.