logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बाबा इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी, विद्यार्थियों की प्रगति पर हुआ मंथन

मीडिया प्रभारी: देव ठाकुर

बिल्सी। बाबा इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें पीजी से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों के अभिभावकों ने भाग लिया। संगोष्ठी का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति एवं समग्र विकास पर चर्चा करना रहा। बैठक में विषय अध्यापकों ने छात्रों के प्रदर्शन, उपस्थिति, अनुशासन और समय प्रबंधन पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही अभिभावकों को बताया गया कि किन विषयों में बच्चों को अतिरिक्त अभ्यास की आवश्यकता है। कमजोर विद्यार्थियों के लिए विशेष कक्षाओं की जानकारी भी दी गई। शिक्षकों ने बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए नियमित अध्ययन, पुनरावृत्ति और अनुशासित दिनचर्या अपनाने की सलाह दी। साथ ही अभिभावकों से घर पर सकारात्मक माहौल देने और मोबाइल के अधिक उपयोग पर नियंत्रण रखने की अपील की गई। विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय एवं निदेशिका साधना वार्ष्णेय ने अभिभावकों की भागीदारी को बच्चों की सफलता के लिए महत्वपूर्ण बताया। प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने कहा कि शिक्षक और अभिभावक मिलकर कार्य करें तो बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव है।अभिभावकों ने भी अपने सुझाव दिए और इस पहल को उपयोगी बताया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। संवाद

39
1639 views

Comment