logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कानपुर रेलवे से रिटायर्ड ससुर का बहू पर अत्याचार

कानपुर से रेलवे से रिटायर्ड ससुर की बहू पर क्रूरता की घटना सामने आई है। आरोप है कि दहेज की मांग न मानने पर ससुर ने बहू को घर से लेकर सड़क तक घसीट-घसीटकर बुरी तरह पीटा।

पीड़िता की चीख-पुकार और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें महिला मदद के लिए गुहार लगाती दिख रही है, लेकिन आसपास के लोग डर के मारे कुछ नहीं कर पाए। जानकारी के अनुसार पीड़िता प्रयागराज की रहने वाली एक युवती है, जिसकी शादी वर्ष 2020 में कानपुर के आनंद नगर इलाके के हिमांशु दुबे से हुई थी।

पति एक जूता कंपनी में आईटी मैनेजर के पद पर काम करते हैं, जबकि उनके पिता सुशील दुबे रेलवे विभाग में बाबू के पद से रिटायर हो चुके हैं। पीड़िता का आरोप है कि शादी के तुरंत बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज की भारी मांग कर रहा था। परिवार वालों ने 2 बीघा जमीन और 20 लाख रुपये नकद की डिमांड रखी थी।


0
144 views

Comment