logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

होली चाइल्ड पब्लिक इण्टर कॉलेज के सभागार में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

जनपद मुजफ्फरनगर के होली चाइल्ड इंटर कॉलेज के सभागार में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह के कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथियों जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ0 वीरपाल निर्वाल, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ0 ईश्वरचन्द्रा, ब्लॉक प्रमुख अमित चौधरी, सीनियर रेडियोलोजिस्ट, डॉ0 सुभाष बालियान, जिला पंचायत सदस्य सचिन करानिया, कैप्टन कुलदीप सिंह, पं0 संजीव शंकर, नीरू शर्मा, बाल कल्याण समिति सदस्य डॉ0 राजीव कुमार एवं प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

होली चाइल्ड पब्लिक इण्टर कॉलेज के म्यूजिकल ग्रुप रूद्रा द्वारा एक इन्सूटूमेन्टल संगीत के साथ शानदार प्रस्तुति दी गयी। तत्पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया द्वारा स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर किया गया।

समारोह में शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक एवं अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि डॉ0 वीरपाल निर्वाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी हैं। प्रिय विद्यार्थियों, पुरस्कार प्राप्त करना निश्चय ही गौरव की बात है, परन्तु इससे भी अधिक महत्वपूर्ण है आपका निरंतर प्रयास और सीखने की लगन। सफलता केवल जीत में नहीं, बल्कि हर प्रयास में छिपी होती है।

डॉ0 ईश्वरचन्द्रा ने अपने सम्बोधन में बताया कि आज का दिन विद्यालय के लिए अत्यंत गर्व और हर्ष का अवसर है, क्योंकि हम यहाँ अपने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित करने हेतु एकत्रित हुए हैं। पुरस्कार वितरण समारोह न केवल उपलब्धियों का उत्सव है, बल्कि यह विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम, समर्पण और लगन का प्रतीक भी है।

ब्लॉक प्रमुख अमित चौधरी द्वारा सम्मान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ संगीत, खेल, कला आदि क्षेत्रों में भी अपनी रूचि के अनुसार प्रतिभाग करना चाहिए।

डॉ0 सुभाष बालियान ने अपने सम्बोधन में विद्यार्थियों के साथ-साथ अभिभावकों को भी शुभकामनाएं दी एवं छात्रों से कहा गया कि अपने लक्ष्यों निर्धारित कर आगे बढे।

सचिन करानिया जिला पंचायत सदस्य द्वारा कहा गया कि होली चाइल्ड पब्लिक इण्टर कॉलेज में हमारे क्षेत्र में बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु निरन्तर विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित करता है जिसके लिए विद्यालय प्रबन्धन बधाई का पात्र है।

हास्य कवि रामकुमार रागी एवं फैज-उर-रहमान ने समारोह में देशभक्ति से ओत-प्रोत कविता पाठ कर सबको देशभक्ति के भाव में लीन कर दिया।

वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में फैज-उल रहमान, अहसान त्यागी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख इदरीश त्यागी, पूर्व प्रधान रोहित सहरावत, वर्तमान धमेन्द्र कुमार, नकुल उपाध्याय, मुजस्सिम, राजसिंह, अनुज गुलियान, राजेन्द्र सिंह, आशु चौधरी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुरसलीन त्यागी, इस्तकार त्यागी एवं गणमान्य क्षेत्रवासी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहें।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आंचल तोमर द्वारा पुरस्कार वितरण समारोह के समापन सत्र के अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य, शिक्षकों, अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं को बधाई दी गयी।

कक्षा नर्सरी से कक्षा-11 तक शैक्षणिक में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी हर्षित, शगुन, ज्ञानवी, वेदांशी, अनाया, अविराज, अनाया चौधरी, लविश, हामिद, अनंत, अदिति, अवन्तिका, अर्पित, अवनी, सुभारती, अंशिका शुक्रालिया, इच्छा।

शैक्षणिक में ही द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी हंशिका, याशवी, रक्षित, इकरा, आनिया, ऋषभ, अंशी, कुशवीर, शिदरा, कुंजन, अक्ष, शाहिल, कनिका, वर्तिका, मन्तशा, निवेदी, अंजू।

शैक्षणिक में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी रियांशी, रियांशु, शिवी, राधे, श्रीकान्त, अभिनव, यात्विक, अभय, शिवी, दिव्या, रिया, आराध्या, आरव, वंशिका, आराध्या, उदित।

शालीनता एवं संस्कार पुरस्कार में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को अभिभावक एवं अध्यापकों द्वारा प्रमाण-पत्र तथा पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया गया। पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थी निम्न प्रकार है -
प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी मालविका, अमनजोत, धैर्य पाल, अभिनव, शिफा, देविका, विधि, लविश, त्रिशा, यश, विराट, खुशी, मन्तशा, निवेदी, आकांक्षा।

द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी अक्षु, भव्या, वीर, वर्णिका, शानवी, आदि पाल, लविश, अभय, हिमानी, दिव्या, तनिष्क, नितिन, देव कुमार, वंशिका, मंयक, अलिशबा।
तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी आर्य, अविका, आयु, आन्या, आकर्षित, अर्जुन, मोहीन, जय, कैफा, निहाल, तेजस, विधि, नितिन, सागर, अलीना।

इसके अतिरिक्त समय-समय पर विद्यालय में करायी गयी भिन्न-भिन्न प्रतियोगिता जैसे- हिन्दी श्रुतिलेख, अंग्रेजी श्रुतिलेख, सामान्य-ज्ञान प्रतियोगिता, कविता मंचन प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, मैथ क्विज, टेबिल प्रतियोगिता, श्रुतलेख प्रतियोगिता में टॉप-10 रैंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी प्रमाण-पत्र तथा मेडल देकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

अन्त में अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य आंचल एवं प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया ने विद्यार्थियों को सम्बोधित किया। अपने सम्बोधन में प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया ने विद्यार्थियों द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्य की सराहना की। मंच का सफल संचालन शुभम कुमार ने किया।

जितेन्द्र कुमार, धीरज बालियान, विजय पंवार, रूपेश कुमार, शुभम कुमार, अमरीश कुमार, प्रदीप त्यागी, मनोज त्यागी, पिंकी सहरावत, सचिन कश्यप, नितिन बालियान, दीपक योगी, सतकुमार, राधेश्याम, सुरेखा, रीना चौहान, रजनी शर्मा, शालिनी करोडी, बबीता अग्रवाल, शिखा चौधरी, चीनू शर्मा, जोली शर्मा, एकता तोमर, राखी तरार, ईशा, आकांक्षा, सोनिया, दीपाली रहें।

12
89 views

Comment