logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

SAH IT INSTITUTION ने दिखाई नई राह: गरीब एवं जरूरतमंद छात्रों को निःशुल्क प्रशिक्षण, युवाओं को मिला रोजगार

होजाई जिले के श्रीमंत शंकर देव नगर क्षेत्र में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने तथा विशेष रूप से गरीब एवं जरूरतमंद छात्रों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में SAH IT INSTITUTION द्वारा वर्ष 2024–25 के दौरान एक सराहनीय पहल की गई। इस अवधि में संस्थान ने कुल 25 आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को पूर्णतः निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रदान किया, जिससे अनेक युवाओं को नई दिशा और बेहतर अवसर प्राप्त हुए। प्रशिक्षण के सफल समापन के पश्चात इन छात्रों में से कई को सरकारी एवं गैर-सरकारी क्षेत्रों में रोजगार प्राप्त हुआ। यह सफलता संस्थान द्वारा प्रदान की जा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, व्यावहारिक प्रशिक्षण और मार्गदर्शन का प्रत्यक्ष प्रमाण है। यह उपलब्धि न केवल संस्थान के लिए गौरव का विषय है, बल्कि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण भी बन गई है। संस्थान के निदेशक कपिल देव साह ने बताया की उनका मुख्य उद्देश्य केवल शिक्षा प्रदान करना नहीं, बल्कि गरीब एवं जरूरतमंद युवाओं को कौशल आधारित प्रशिक्षण देकर रोजगार के योग्य बनाना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम निरंतर जारी रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक छात्रों को इसका लाभ मिल सके। स्थानीय नागरिकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और शिक्षा व रोजगार के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं।

9
391 views

Comment