logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भवनाथपुर टाउनशिप में बिजली संकट पर गरमाई सियासत, नेताओं के हस्तक्षेप के बाद समाधान की उम्मीद

भवनाथपुर में सेल प्रबंधन के द्वारा टाउनशिप स्थित सेल आवासीय परिसर में रहने वाले 736 लोगों को अवैध बताते हुए 25 अप्रैल से बिजली कनेक्शन काटने की चर्चा के बाद भवनाथपुर पूर्व विधायक सह भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, धनबाद सांसद ढोलू महतो ने बुधवार को बोकारो के सर्किट हाउस में बोकारो एड इंचार्ज के साथ एक घंटे की बैठक की.
बैठक में भानु प्रताप शाही ने अधिकारियों को कहा भवनाथपुर के एक अधिकारी वहां रहने वाले लोगों को बंगलादेशी की तरह टिरिट करते हुए अवैध बताकर बिजली कनेक्शन काटने का काम कर रहा है जो पूरी तरह से गलत है .उन्होंने कहा कि आवासीय परिसर में रहने वाले सभी लोग सेल से जुड़े हुए हैं सेवानिवृत्ति के बाद वहां रह रहे है.रोजगार कर रहे थे उनके बच्चे की पढ़ाई हो रही थी लेकिन आपके अधिकारी मनमानी तरीके से परेशान कर रहे हैं जो बर्दाश्त के बाहर है .
उन्होंने कहा या तो सेल परिसर के आवास को लीज पर दिया जाए या तो बिजली राज्य सरकार से लेने पर सहमति बनाएं.
धनबाद सांसद ढोलू महतो ने अधिकारी को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा की टाउनशिप परिसर में रहने वाले लोगों को चाहे जिस हाल में हो बिजली नहीं काटना चाहिए उन लोगों को बिजली जैसे चल रहा है वैसे चलने दिया जाए
इन बातों पर अधिकारी ने कहा आपकी बातों से सहमत हैं गुरुवार को बैठक में इन बातों को रखेंगे और पुरा प्रयास होगा कि लोगों को बिजली जैसे पहले से मिल रहा है वैसे मिलता रहे.
हालांकि अधिकारी ने कहा भवनाथपुर का बोकारो स्टील प्लांट से नहीं बल्कि भिलाई स्टील प्लांट से नियंत्रण होता है फिर भी प्रयास किया जाएगा.

7
357 views

Comment