logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रमना में रोमांचक मुकाबला: चना कला ने बाघमरवा को चार विकेट से हराया

रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियम लोग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वाटर फाइनल मैच में चना कला की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाघमरवा को चार विकेट से पराजित कर दिया।मैच काफी रोमांचक रहा और दर्शकों ने इसका भरपूर आनंद उठाया।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बाघमरवा की टीम ने निर्धारित ओवरों में 80 रनों का लक्ष्य खड़ा किया।टीम की शुरुआत संतोषजनक रही, लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में असफल रहे, जिससे टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी ।लक्ष्य का पीछा करने उतरी चना कला की टीम ने संयमित बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया।शुरुआती झटकों के बावजूद टीम के खिलाड़ियों ने सूझबूझ के साथ खेलते हुए 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और मैच अपने नाम कर लिया।
मैच के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित समाजसेवी मुन्ना प्रसाद ने विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।इस मौके पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “खेल से अनुशासन, एकता और भाईचारे की भावना विकसित होती है। इस तरह के टूर्नामेंट ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर अवसर प्रदान करते हैं।युवा खेल के साथ-साथ शिक्षा पर भी ध्यान दें, तभी वे अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकते हैं।”इस अवसर पर टूर्नामेंट के अध्यक्ष विशाल कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी अभिषेक रानू सहित वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश सत्यप्रकाश रवानी, दिनेश प्रसाद गुप्ता ,जितेंद्र गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है और स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच मिल रहा है।

20
808 views

Comment