logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नासिक की कंपनी में कन्वर्जन रैकेट का पर्दाफाश, ‘लेडी कैप्टन’ निदा खान को ढूंढ रही पुलिस, ब्रेनवॉश करने के लिए बनाया था व्हाट्सएप ग्रुप

Nashik IT Company: नासिक की एक बड़ी आईटी कंपनी से जुड़े यौन शोषण और जबरन धर्मांतरण के मामले में निदा खान का नाम सामने आया है जिसे ‘लेडी कैप्टन’ कहा जा रहा है।

Nashik IT Company: नासिक की एक बड़ी आईटी कंपनी से जुड़े यौन शोषण और जबरन धर्मांतरण के मामले में एक ऐसा नाम सामने आया है जो अब पुलिस की जांच का सबसे बड़ा केंद्र बन चुका है। ये नाम है निदा खान का, जो इस मामले में आरोपी नंबर 8 है और फिलहाल फरार है। उसकी भूमिका को लेकर जांच एजेंसियों को कई चौंकाने वाले इनपुट मिले हैं।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, निदा खान को इस पूरे नेटवर्क की “लेडी कैप्टन” माना जा रहा है। उसपर आरोप है कि वो कंपनी के अंदर महिला नेटवर्क को संभालती थी और नए लोगों को गिरोह में शामिल करती थी। उसे खासतौर पर महिला पीड़ितों को “कंफर्टेबल” बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।Nashik IT Company: नासिक की एक बड़ी आईटी कंपनी से जुड़े यौन शोषण और जबरन धर्मांतरण के मामले में निदा खान का नाम सामने आया है जिसे ‘लेडी कैप्टन’ कहा जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला कर्मचारियों का धर्म परिवर्तन कराने और ब्रेनवॉश करने के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया था। शुरुआत में आरोपियों ने महिला कर्मचारियों से उनके धर्म और देवी-देवताओं को लेकर सवाल पूछने शुरू किए। धीरे-धीरे उनसे लिपस्टिक और मेकअप लगाने को मना किया गया क्योंकि ये इस्लाम में हराम है। सूत्रों के अनुसार, यह गिरोह महिला इंटर्न का भी जबरन धर्म परिवर्तन करवाता था।

इस MNC में कुल 121 कर्मचारी काम करते थे, जिनमें से 12-15 पुरुष थे और बाकी महिला कर्मचारी थीं। उनकी बात मानने वाली महिला कर्मचारियों को ज्यादा छुट्टियां और सैलरी का लालच दिया जाता था। निदा खान महिला कर्मचारियों को नमाज पढ़ना और बुर्का या हिजाब पहनना सिखाती थी। पहले महिलाओं को भगवान गणेश और अन्य भगवान को लेकर तरह-तरह के सवाल पूछकर ब्रेनवॉश करने की कोशिश की जाती। इस मामले में नौ FIR दर्ज हुई हैं जिनमें एक पुरुष और एक महिला के जबरन धर्म परिवर्तन के दो मामले दर्ज हैं, और अन्य मामलों में यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज है।

2
120 views

Comment