ठाणे दहशत मीडिया नेटवर्क के 4 साल पूरे, ‘सत्य पत्रकारिता’ का संकल्प बरकरार
संवादाता
ठाणे दहशत मीडिया नेटवर्क ने आज अपने स्थापना के 4 सफल वर्ष पूरे कर लिए। 11 अप्रैल 2022 को शुरू हुआ यह मीडिया प्लेटफॉर्म आज एक मजबूत और भरोसेमंद समाचार माध्यम के रूप में अपनी पहचान बना चुका है।
इन चार वर्षों में नेटवर्क ने सिर्फ खबरें प्रसारित करने तक खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि “सत्य पत्रकारिता” के मूल मंत्र के साथ जनता की आवाज़ को बुलंद करने का काम किया। सामाजिक मुद्दों को उठाने, जनहित से जुड़े सवालों को सामने लाने और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के जरिए संस्थान ने दर्शकों का विश्वास हासिल किया है।
इस खास अवसर पर संस्थान की ओर से दर्शकों, स्टाफ और सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया गया। प्रबंधन ने कहा कि दर्शकों के समर्थन और भरोसे के बिना यह सफर संभव नहीं था।
नेटवर्क ने आने वाले समय में भी निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित की पत्रकारिता जारी रखने का संकल्प दोहराया है।
आईमा मीडिया और राईट हेडलाईन्स नासिक की और से ठाणे दहशत की टीम को हार्दिक बधाई