समनापुर कॉलेज में ‘ जल गंगा संवर्धन’ को लेकर सेमिनार आयोजित
डिंडोरी, समनापुर
कॉलेज परिसर में ‘ जल गंगा संवर्धन’ विषय को लेकर सेमिनार एवं एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को जल संरक्षण के महत्व से अवगत कराना और सभी जल स्रोतों के संरक्षण के प्रति प्रेरित करना था।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एवं प्राचार्य द्वारा मां सरस्वती के फोटो पर पुष्प अर्पित कर की गई। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि जल ही जीवन है और आज के समय में जल संरक्षण सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुकी है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे अपने दैनिक जीवन में पानी की बचत करें और दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करें।
कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों और स्टाफ ने जल संरक्षण रखने की शपथ ली।
कार्यक्रम में उपस्थित रहे-
बीजेपी जिला डिंडोरी अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम,
डॉ. पी.आर. चंदेलकर, ए.डी., क्षेत्रीय कार्यालय, जबलपुर उच्च शिक्षा मध्य प्रदेश, डॉ. अजय गुप्ता, ओ.एस.डी., क्षेत्रीय कार्यालय, जबलपुर, उच्च शिक्षा मध्य प्रदेश
सीईओ जनपद पंचायत कार्यालय समनापुर श्री पंकज जैन,