20 हजार रुपये रिश्वत लेते लाइनमैन और जेई रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन टीम ने विद्युत विभाग के एक लाइनमैन और एक जूनियर इंजीनियर (JE) को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
*क्या है पूरा मामला?*
✨शुक्रवार को दोपहर लगभग 2:55 बजे, एंटी करप्शन टीम वाराणसी मंडल ने यह कार्रवाई मंडुवाडीह थाना क्षेत्र स्थित 33/11 KV DPH पावर हाउस के पास की। शिकायतकर्ता शुभम श्रीवास्तव (निवासी: उत्तरी ककरमत्ता, थाना- भण्डुआडीह) ने आरोप लगाया था कि उनके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत न कराने के एवज में विभाग के कर्मचारियों द्वारा पैसों की मांग की जा रही थी।
*गिरफ्तार किए गए आरोपी*
✨एण्टी करप्शन टीम ने जाल बिछाकर निम्नलिखित दो व्यक्तियों को रिश्वत की राशि के साथ दबोचा:
1. लक्ष्मण कुमार: लाइनमैन (संविदाकर्मी), निवासी- नैपुरा कला, थाना- लंका, वाराणसी।
2. नवनीत कुमार: जूनियर इंजीनियर (JE), निवासी- जंघई, जनपद- भदोही। ये वर्तमान में मंडुवाडीह पावर हाउस में तैनात थे।
*कानूनी कार्रवाई*
✨टीम ने आरोपियों के पास से रिश्वत के 20,000 रुपये बरामद किए हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम के प्रभारी निरीक्षक दिग्विजय नाथ तिवारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना रोहनिया (कमिश्नरेट वाराणसी) में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
ब्यूरो रिपोर्ट: न्यूज़ अड्डा यूपी “ब्रेकिंग न्यूज़” वाराणसी