logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

3 बजे की बड़ी खबरें..................


➡ देहरादून- उत्तराखंड में LPG आपूर्ति में सुधार को लेकर बैठक हुई, 63,854 घरेलू सिलेंडरों की रिकॉर्ड आपूर्ति की गई, कमर्शियल सिलेंडर वितरण में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई, सचिव खाद्य ने सप्लाई तेज करने के निर्देश दिए, चारधाम यात्रा से पहले गैस आपूर्ति पर फोकस किया गया, ग्रामीण क्षेत्रों में बुकिंग समस्या पर सवाल उठे, अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई करते हुए 19 FIR दर्ज की गईं, 7 गिरफ्तार हुए और 1000 से ज्यादा सिलेंडर जब्त किए गए, PNG नेटवर्क विस्तार तेज किया गया और नए कनेक्शन जारी किए गए, सरकार का लक्ष्य हर घर तक सुगम गैस आपूर्ति सुनिश्चित करना है

➡ प्रतापगढ़- 25 हजार के इनामी हत्यारोपी से मुठभेड़ हुई, मुठभेड़ में आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में हत्यारोपी को गोली लगी, 25 हजार का इनामी विवेक पांडेय अरेस्ट किया गया, दूसरा इनामी आरोपी विपिन तिवारी भी गिरफ्तार हुआ, दोनों के कब्जे से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुए, विवेक पर 7 और विपिन पर 2 केस दर्ज हैं, STF और अंतू पुलिस की बैजलपुर में संयुक्त कार्रवाई रही

➡ अमरोहा- शराब दुकान के सेल्समैन से लूट का खुलासा हुआ, दो बाल अपचारियों को अभिरक्षा में लिया गया, आरोपियों से 11700 रुपये नगद और तमंचा बरामद हुआ, लूट में प्रयुक्त बाइक भी पुलिस ने बरामद की, आरोपियों को बान नदी पुल से गिरफ्तार किया गया, थाना अमरोहा देहात पुलिस को सफलता मिली

➡ बदायूं- चलती कार में अचानक आग लग गई, हादसे में एक विवाहिता की जलकर दर्दनाक मौत हो गई, पति भी गंभीर रूप से झुलस गया, उसैहत थाना क्षेत्र में यह दर्दनाक हादसा हुआ

➡ कुशीनगर- 5 वर्षीय बच्ची से स्कूल में रेप की वारदात सामने आई, परिजनों ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया, डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर किया, परिजनों ने टीचर पर गंभीर आरोप लगाए, पुलिस मामले की जांच में जुटी है, तरयासुजान थाना क्षेत्र का मामला

➡ देहरादून- चारधाम यात्रा में ATS की तैनाती की गई, बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में स्क्वाड तैनात होंगे, यात्रा सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए, दो ADG और 4 IG यात्रा मार्ग का निरीक्षण करेंगे, IG गढ़वाल को नोडल अधिकारी बनाया गया, राजीव स्वरूप यात्रा की निगरानी संभालेंगे, ADG लॉ एंड ऑर्डर गंगोत्री धाम जाएंगे, STF और अन्य अधिकारी भी जिम्मेदारी संभालेंगे

➡ ग्रेटर नोएडा- दादरी में चोरों के हौसले बुलंद, घर के बाहर खड़ी कार के चारों टायर चोरी कर लिए गए, 18 दिन पहले खरीदी गई गाड़ी को निशाना बनाया गया, वारदात के बाद आरोपी फरार, पुलिस जांच में जुटी

➡ रायबरेली- डायग्नोस्टिक सेंटर पर 10 हजार का जुर्माना लगाया गया, मरीज को गुमराह करने पर कार्रवाई हुई, उपभोक्ता अदालत ने जुर्माना लगाया, गलत अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट देने का मामला सामने आया, मिडास स्कैन एंड लैब पर आरोप लगा, शहर कोतवाली क्षेत्र का मामला

➡ लखनऊ- गाजियाबाद को इंटीग्रेटेड अर्बन हब बनाने की योजना, 2200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट के तहत विकास होगा, पश्चिमी यूपी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनेगा, एरोसिटी, मॉल, बिजनेस हब और कन्वेंशन सेंटर विकसित होंगे, रोजगार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा

➡ हापुड़- 50 गरीब कन्याओं को साइकिल वितरित की गई, ज्योतिबा राव फुले जयंती पर कार्यक्रम आयोजित हुआ, स्कूली छात्राओं को साइकिल देने की योजना है, कार्यक्रम सदर विधायक के आवास पर हुआ

➡ मेरठ- झुग्गी झोपड़ी में आग लगने से हड़कंप मच गया, घर का सामान और नकदी जलकर राख हो गई, एक बुजुर्ग महिला ने किसी तरह अपनी जान बचाई, आग के कारणों की जांच जारी है

➡ बदायूं- 6 वर्षीय बच्ची से रेप के बाद हंगामा हुआ, लोगों ने हाईवे जाम कर दिया, अस्पताल से लौटते समय वारदात का आरोप है, पुलिस और प्रशासन ने समझाकर जाम खुलवाया

➡ झांसी- ITI में एंटी करप्शन टीम की रेड हुई, अनुदेशक रेनू वर्मा को 6000 रुपये लेते गिरफ्तार किया गया, एडमिट कार्ड के नाम पर वसूली का आरोप था, अन्य लोगों की भूमिका की जांच जारी है

➡ जालौन- सड़क पर लड़ते सांडों से बाइक टकरा गई, हादसे में युवक की मौत हो गई, पत्नी और बच्चा गंभीर रूप से घायल हैं, घायलों का इलाज जारी है

➡ देवरिया- रेलवे ट्रैक किनारे युवक का शव मिला, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, पुलिस जांच में जुटी है

➡ आगरा- दो पक्षों में पथराव और मारपीट हुई, वीडियो वायरल हुआ, 36 नामजद और 25 अज्ञात पर केस दर्ज, 6 लोग गिरफ्तार किए गए

➡ इटावा- यूट्यूबर कन्हैया यादव कबीरा का वीडियो वायरल हुआ, 3 राइफल के साथ धमकी देने का आरोप है, अधिवक्ताओं ने गिरफ्तारी की मांग की

➡ कानपुर- सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, दो बाइकों की टक्कर में यह हादसा हुआ, 2 घायल अस्पताल में भर्ती हैं

➡ झांसी- सिपाही दिनेश कुमार सस्पेंड किया गया, महिला से अभद्रता और थप्पड़ मारने का आरोप था, जांच सीओ सिटी को सौंपी गई

➡ सहारनपुर- पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया, भारी मात्रा में कॉपर तार और नकदी बरामद हुई, शादाब और नौशाद गिरफ्तार हुए

➡ अमेठी- 11 साल पुराने दहेज हत्या मामले में सजा सुनाई गई, पति और ससुर को 8-8 साल की सजा मिली, फास्ट ट्रैक कोर्ट का फैसला

➡ फिरोजाबाद- दो रोडवेज बसों की जोरदार टक्कर हुई, एक दर्जन यात्री घायल हो गए, कई यात्री सड़क पर भी घायल हुए

➡ श्रावस्ती- कई घरों में भीषण आग लग गई, गृहस्थी जलकर राख हो गई, दमकल ने आग पर काबू पाया

➡ देहरादून- मुख्यमंत्री धामी का नैनीताल दौरा तय हुआ, कानून व्यवस्था को लेकर हाई लेवल मीटिंग होगी

➡ अमेरिका- आर्टेमिस II मिशन सफलतापूर्वक पूरा हुआ, अंतरिक्ष यात्री सुरक्षित लौटे, चंद्रमा की 10 दिन की यात्रा खत्म हुई

7
469 views

Comment