मधुबलिया गौ सदन का डीएम-एसपी ने किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
महराजगंज/जनपद के थाना निचलौल क्षेत्रान्तर्गत स्थित मधुबलिया गौ सदन का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्माएवं पुलिस अधीक्षक महराजगंजशक्ति मोहन अवस्थी ने गौ सदन पहुंचकर गौवंश की देखभाल, रखरखाव, स्वच्छता, चारे-पानी की उपलब्धता तथा चिकित्सकीय सुविधाओं का गहनता से जायजा लिया।
निरीक्षण के क्रम में कहा गया कि,गौ सदन को पूर्ण रूप से स्वच्छ, व्यवस्थित तथा गौवंश के अनुकूल वातावरण* प्रदान किया जाए। जनपद मे गौ सदनोंको बेहतर सुविधाओं से युक्त बनाने तथा गौवंश की उत्तम देखभाल सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।