नुवावा ग्राम के पूरे गोपाल में भीषण आग, गेहूं की फसल जलकर राख
अमेठी। जनपद के नुवावा ग्राम सभा के पूरे गोपाल में शुक्रवार को अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई।
आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुट गए और अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। वहीं सूचना पर प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है।
ग्रामीणों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि फसल बचाने का मौका नहीं मिल सका। इस घटना से किसानों को भारी नुकसान हुआ है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है और प्रभावित किसानों को सहायता दिलाने की बात कही जा रही है।