logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

तरुण क्रांति मंच गढ़ी -परतापुर द्वारा दीक्षार्थी संजय भैया की गोद भराई रस्म संपन्न

परतापुर : तरुण क्रांति मंच गढ़ी - परतापुर के उपाध्यक्ष  संजय एन दोसी निवासी परतापुर सांसारिक मोह माया छोड़कर  वैराग्य पथ की ओर अग्रसर हो कर 26अप्रैल 2026, रविवार को   साधना महोदधि ,  तपाचार्य 108श्री प्रसन्न सागर जी महाराज से दिगंबर  जैनेश्वरी दीक्षा   ग्रहण करेंगे।  यह जानकारी देते हुए उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता कमलेश कुमार जैन ने बताया कि दीक्षा  पूर्व संस्कार के तहत संजय भैया की गोद भराई रस्म  समारोह पूर्वक  तरुण क्रांति मंच गढ़ी -परतापुर के सदस्यों द्वारा नेल्सन पब्लिक स्कूल गढ़ी में सम्पन्न की गई।समारोह में सर्वप्रथम नयन बाला  रोकड़िया एवं अध्यक्ष संदीप जैन द्वारा माल्यार्पण किया गया ,दीपाली रोकड़िया द्वारा पगड़ी पहनाई गई ,कमलेश कुमार जैन एवं मयंक जैन द्वारा शाल ओढ़ाकर सम्मान किया गया, जयप्रकाश पंचोरी,प्रदीप भरडा , योगेश कोठारी ,राकेश दोसी, जहीर मकरानी , दिग्पाल देवड़ा,दीपेश शास्त्री , रमेश जोशी द्वारा पाद प्रक्षालन किया , नयन बाला रोकड़िया ,दीपिका  पंचोरी , सुषमा जैन, शीतल जैन ,चेतना  भट्ट,हीना कलाल,चंदा बलाई,कविता शास्त्री द्वारा हल्दी एवं मेहंदी रस्म सम्पन्न की गई । नेल्सन पब्लिक स्कूल गढ़ी  के  स्टॉफ  सदस्यों एवं  सभी  विद्यार्थियों एवं तरुण क्रांति मंच गढ़ी - परतापुर के सभी सदस्यों  द्वारा गोद भराई रस्म  की गई।  इस अवसर पर जय प्रकाश पंचोरी, दीपिका पंचोरी एवं मयंक जैन ने नवीन सदस्यता ग्रहण की।संचालन दीपेश शास्त्री एवं   आभार योगेश कोठारी ने माना।

35
1818 views

Comment