logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

निःशुल्क नेत्र एवं होम्योपैथी शिविर, 201 मरीज लाभान्वित — डॉ. रजनीश जैन

निःशुल्क नेत्र एवं होम्योपैथी शिविर, 201 मरीज लाभान्वित — डॉ. रजनीश जैन

डूंगरपुर जिले के पाड़वा गांव स्थित आस्था क्लिनिक में ममता सेवा संस्थान द्वारा विश्व होम्योपैथी दिवस के अवसर पर निःशुल्क नेत्र जांच एवं होम्योपैथी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

यह शिविर होम्योपैथी के जनक डॉ. फ्रेडरिक क्रिश्चियन सैमुअल हैनीमैन की 271वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ। इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष डॉ. रजनीश जैन ने कहा कि होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति में रोग नहीं, बल्कि रोगी का संपूर्ण मूल्यांकन किया जाता है। मरीज की मानसिक स्थिति, खानपान, व्यवहार एवं जीवनशैली को ध्यान में रखकर दवा दी जाती है, जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और बीमारी जड़ से समाप्त होती है।

शिविर में नवनीत आई केयर एंड ऑप्टिकल्स, सागवाड़ा के नेत्र विशेषज्ञ डॉ. निशांत सोनी द्वारा मोतियाबिंद, काला पानी (ग्लूकोमा), रेटिना संबंधी समस्याओं सहित विभिन्न नेत्र रोगों की जांच की गई। इस दौरान 20 मरीजों के मोतियाबिंद ऑपरेशन चिन्हित किए गए, जिनका निःशुल्क ऑपरेशन दृष्टि नेत्रालय, दाहोद में कराया जाएगा।

वहीं श्री आर.के. होम्योपैथी हॉस्पिटल के डॉ. रजनीश जैन द्वारा त्वचा रोग, किडनी एवं पित्ताशय की पथरी (बिना ऑपरेशन), बाल झड़ना, दमा, महिला एवं बच्चों के रोगों का उपचार किया गया।

शिविर में कुल 108 मरीजों को निःशुल्क होम्योपैथी दवाएं वितरित की गईं तथा 93 मरीजों की नेत्र जांच की गई। इसके अतिरिक्त डॉ. गजेन्द्र जी द्वारा निःशुल्क ब्लड ग्रुप जांच भी की गई। कुल मिलाकर 201 मरीज इस शिविर से लाभान्वित हुए।

इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिविर का लाभ उठाया।

कार्यक्रम में डॉ. गजेन्द्र जी, श्री पवन जैन, जगन्नाथ ननोमा (प्रशासक), जिगनेश पाटीदार (उप प्रशासक), पुष्पेन्द्र चौबीसा, प्रवीण व्यास, भावेश, पवन डाबी, लक्ष्मण रोत, कच्छरू भाई पाटीदार, प्रवीण व्यास, प्रवीण कुमार (एडल कम्पनी) सहित गांव के वरिष्ठजन उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया।

19
3824 views

Comment