logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

झाँसी: यात्रियों की सुरक्षा के लिए जीआरपी की सघन चेकिंग और पैदल गश्त तेज


झाँसी। पुलिस अधीक्षक रेलवे, झाँसी के निर्देशन में यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जीआरपी अनुभाग झाँसी द्वारा सभी रेलवे स्टेशनों पर व्यापक सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत जीआरपी टीम द्वारा प्लेटफॉर्म, ट्रेनों, सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग स्थल सहित अन्य संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग की जा रही है।
अधिकारियों के अनुसार, बढ़ती भीड़ और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लगातार पैदल गश्त भी की जा रही है, जिससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल नजर रखी जा सके। चेकिंग के दौरान यात्रियों के सामान की भी सतर्कता के साथ जांच की जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। जीआरपी टीम यात्रियों को जागरूक भी कर रही है कि वे अपने सामान की स्वयं निगरानी रखें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तुरंत रेलवे पुलिस को दें। इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित और भयमुक्त यात्रा का माहौल प्रदान करना है। रेलवे पुलिस का यह प्रयास यात्रियों में सुरक्षा के प्रति विश्वास को और मजबूत कर रहा है।

19
590 views

Comment