logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रेलवे ठेका मजदूर यूनियन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।।


वाराणसी ।। रेलवे ठेका मजदूर यूनियन की एक महत्वपूर्ण बैठक वीरा पट्टी रेलवे स्टेशन पर संपन्न हुई । मजदूरों को समान काम का समान वेतन , रेलवे में ठेकेदारी प्रथा के अंतर्गत मजदूरों को अस्थाई से स्थाई करने पर चर्चा हुई। इसके अलावा कोर्ट के आदेश के अनुसार जो मजदूरी 1 अप्रैल 2026 से तय हुई है, उसे लागू करने पर विस्तार से चर्चा हुई । रेलवे ठेका मजदूर यूनियन के महामंत्री श्री बाबूलाल राजभर जी ने कहा कि हम सभी मजदूर 15 से 20 वर्षों से विभिन्न रेलवे स्टेशन और रेलवे लाइन पर काम कर रहे हैं। चाहे कितनी भी भीषण गर्मी हो या कड़ाके की सर्दी या बरसात का मौसम हम मजदूर नियमित रुप से बिना किसी रोक-टोक के ठेकेदारो और रेलवे अधिकारियों की देख रेख में कार्य कर रहे हैं। रेल मंत्रालय, रेलवे बोर्ड ,श्रम मंत्रालय हर जगह हम लोग की फाइल पहुंच चुकी है और अपने लक्ष्य की तरफ पहुंच चुके हैं। मैंने कोशिश की है और मुझे यकीन है हम अपने अधिकारों को लेकर रहेंगे । हमारे ऊपर तमाम परेशानियां आई लेकिन हम डटे रहे । आगे भी परेशानियां आयेंगी तो हम सब हंसते-हंसते मिलकर उसे परेशानी को सहेंगे । उत्तर प्रदेश बिहार के लाखों रेलवे ठेका मजदूर है । यह मजदूर रेलवे में 4 जोन हाजीपुर जोन, प्रयागराज जोन ,गोरखपुर जोन और पूर्वी रेलवे कोलकाता में काम कर रहे हैं । लेकिन किसी प्रकार की सुविधा नहीं मिल रही है बैठक के माध्यम से हम भारत सरकार से कहना चाहते हैं , आग्रह करते हैं करते हैं कि सरकार हमारी मांगों को पूरा करें । रेलवे ठेका मजदूर यूनियन के बलिया के अध्यक्ष जयप्रकाश यादव जी ने मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि हम मजदूर किसी भी तरह मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं इतनी न्यूनतम मजदूरी में आज के महंगाई के जमाने में परिवार चलाना बहुत ही मुश्किल हो रहा है। बच्चे ठीक प्रकार से पढ़ नहीं पा रहे हैं । आगे शिक्षा के लिए उन लोगों को बहुत समस्याएं आ रही हैं। सरकार से हम विनम्र निवेदन करते हैं कि हम मजदूरों को न्याय दिलाने कि कृपा करे। मजदूरों को समान काम का समान वेतन , रेलवे में ठेकेदारी प्रथा के अंतर्गत मजदूरों को अस्थाई से स्थाई करने का आदेश देने की कृपा करें। इसके अलावा कोर्ट के आदेश के अनुसार जो मजदूरी 1 अप्रैल 2026 से तय हुई है, सरकार उसे जल्द से जल्द लागू करने का आदेश देने की कृपा करें । बैठक में मुख्य रूप से रेलवे ठेका मजदूर यूनियन के उत्तर प्रदेश और बिहार के शाखा अध्यक्ष संजय पांडे, विकास कुमार वर्मा, जयप्रकाश यादव, जगदीश गुप्ता, गौतम दास ,राम प्रीत राजभर, मनोज राम ,नंद जी ,राजू पासवान, लल्लन चौहान, संजू राम, शिवपूजन राम ,सर्वेश कुशवाहा, दिनेश इत्यादि बहुत से मजदूर उपस्थित थे बैठक का संचालन जय प्रकाश यादव जी ने किया ।

12
4213 views

Comment