logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के सद्भावना नगर में शनिवार सुबह गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई।

मिर्जापुर।
कटरा कोतवाली क्षेत्र के सद्भावना नगर में शनिवार सुबह गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राजीव उर्फ रिंकू सिंह (40 वर्ष) निवासी देवरी विरोही, थाना विंध्याचल, जनपद मिर्जापुर के रूप में हुई है, जो गांव देवरी की प्रधान के पति बताए जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह सद्भावना नगर क्षेत्र में उन्हें गोली लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। मौके पर पहुंची कटरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक और आरोपी एक ही गांव के रहने वाले हैं और गांव की किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद की बात सामने आ रही है। यह भी जानकारी मिली है कि नामजद आरोपी पूर्व में ग्राम प्रधानी का चुनाव लड़ चुका है।
मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पांच टीमों का गठन किया गया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

14
722 views

Comment