logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भदोही अपर पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा पुलिस कार्यालय सरपतहां में सम्बन्धित थानों के अभिलेखों का अवलोकन एवं जनसुनवाई की समीक्षा की गयी।

AIMAMIDEA-जन-जन की आवाज By-report-शारदा पांडेय

भदोही जनपद में आज दिनांक 10.04.2026 को शुभम अग्रवाल अपर पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा पुलिस कार्यालय सरपतहां में थाना भदोही, थाना सुरियावां और थाना दुर्गागंज के महत्वपूर्ण अभिलेखों का अवलोकन किया गया। इस दौरान संबंधित थानों के अपराध रजिस्टर, महिला हेल्प डेस्क रजिस्टर, जनसुनवाई और समाधान रजिस्टर का अवलोकन कर समीक्षा करते हुए कार्यप्रणाली पर सीधा फीडबैक लिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि महिला हेल्प डेस्क और जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अभिलेखों के बेहतर रखरखाव और पुलिसिंग को अधिक जनोन्मुखी बनाने पर बल देते हुए स्पष्ट किया कि आम जनमानस की समस्याओं का त्वरित समाधान पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

12
2525 views

Comment