logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मां शारदा के दरबार में मैहर कलेक्टर विदिशा मुखर्जी, विधि-विधान से की पूजा-अर्चना


दैनिक इंडिया न्यूज दर्शन
रिपोर्टर - इंजी. खेमचन्द कुशवाहा
विदिशा मुखर्जी ने आज पवित्र धाम मां शारदा मंदिर मैहर पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का विशेष वातावरण देखने को मिला। कलेक्टर ने मां शारदा से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और विकास की कामना की।
पूजा-अर्चना मंदिर के प्रधान पुजारी पवन पांडेय द्वारा संपन्न कराई गई। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलेक्टर को पूजा कराई और माता रानी का आशीर्वाद दिलाया। कलेक्टर विदिशा मुखर्जी ने मंदिर की व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान मंदिर में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी कलेक्टर का स्वागत किया। उनके आगमन से मंदिर परिसर में विशेष उत्साह का माहौल रहा। कलेक्टर ने कहा कि मां शारदा की कृपा से क्षेत्र में निरंतर प्रगति हो रही है और आगे भी विकास कार्यों को गति दी जाएगी।

0
0 views

Comment