जयपुर आगरा हाईवे ट्रेलर ट्रैक्टर की टक्कर 30 मिनट ट्रैफिक जाम
दौसा के मानपुर थाना क्षेत्र मे शनिवार सुबह जयपुर आगरा नेशनल हाईवे 21पर संवास गांव के पास ट्रेलर और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर हो गई हादसे में दोनों वाहन पलट गए और ट्रेलर से भरे मार्बल पत्थर सड़क पर बिखर गए करीब 30 मिनट तक हाइवे पर जाम लग रहा सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को हॉस्पिटल भेज यातायात बहाल कराया सूचना मिलते ही मानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंचीऔर हालात को नियंत्रित किया सड़क पर फैले पत्थर को हटवाकर यातायात सुचारु करने काम किया