रोडवेज बसस्टेंड पर स्काउट गाइड मृदुल अग्रज सेवा दल की रात्रिकालीन जलसेवा प्रारम्भ
जीवन क्षण भंगुर है इसे जनसेवा में लगाकर पुण्यलाभ में सहभागी बने
बूंदी
राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड के तत्वाधान में मृदुल अग्रज सेवा दल द्वारा रोडवेज बस स्टैंड पर 39 वर्षों से संचालित मृदुल जल मंदिर पर यात्रियों के लिए ग्रीष्मकालीन जल सेवा व प्याऊ का शुक्रवार रात्रि को भामाशाह तालेड़ा कॉलेज प्राचार्य डॉ बृजकिशोर शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता कन्हैयालाल जसोतानी व बीना विजय के मुख्य आतिथ्य में विधिवत शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता रोडवेज प्रबंधक घनश्याम गौड़ ने की। सामाजिक कार्यकर्ता डॉ अनुकृति विजय, सहायक राज्य संगठन आयुक्त दिलीप कुमार माथुर, स्थानीय संघ प्रधान चतुर्भुज महावर, सीओ सुरेंद्र कुमार व मधु कुमारी विशिष्ट अतिथि रहें।
विश्व शांति व मंगल कामना के साथ शांति पाठ व कल्याण मंत्रों से विधिवत पूजन कर अतिथियों ने राहगीरों को जल पिलाया व रात्रिकालीन जल सेवा का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि शर्मा, जसोतानी व विजय ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि मानव जीवन क्षणभंगुर है, ऐसे में हमें जितना सम्भव हो सके अपने जीवन का सदुपयोग प्राणी मात्र की सेवा में करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सेवा ही परम धर्म है इसी दिशा में ग्रीष्म काल में जल सेवा परम पुनीत कार्य है जिससे पुण्य लाभ के साथ आत्मिक शांति की अनुभूति होती है। अतिथियों ने दशकों से सेवाभावी अग्रज टीम द्वारा बस स्टैंड पर की जा रही इस जल सेवा की सराहना की । रोडवेज प्रबंधक घनश्याम गौड़ ने आमजन का आवाहन किया कि वह भी इस पुनीत कार्य से जुड़कर अपनी अहम भूमिका निभाए । डॉ विजय, दिलीप माथुर व चतुर्भुज महावर ने ग्रीष्म काल में जल सेवा को अत्यंत महती आवश्यकता बताते हुए टीम द्वारा समर्पण भाव से अनवरत चलाई जा रही इस मुहीम को अनुकरणीय बताते हुए मानव सेवा का अद्वितीय उदाहरण बताया। इससे पूर्व हेमराज ओड़ ने रोली कुमकुम तिलक लगाकर अतिथियों का अभिनन्दन किया। व्यवस्थापक नन्दलाल का वस्त्र भेंटकर अभिनन्दन किया गया। व्यवस्था से जुड़े देवप्रकाश ओझा ने बताया कि रात्रिकालीन जल सेवा द्वारा टीम सदस्य राहगीरों व यात्रियों को नियमित रूप से रात को आठ से दस बजे तक व्यक्तिगत रूप में शीतल जल सेवा प्रदान करेंगे। अग्रज लीडर बुद्धि प्रकाश पुंडीर ने आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ सर्वेश तिवारी ने किया। इस अवसर पर अग्रज दल के ओमप्रकाश इनपतियां, नरेंद्र गौतम, सोहन सिंह शीहर, हंसराज चौधरी, आतिश वर्मा, महावीर सेन, जितेंद्र कुमार, सुबोध गर्ग, यशवंत कुमार, चतुर्भुज महावर, ओमप्रकाश शर्मा, चंद्रप्रकाश सोनी, सुखलाल चौधरी, कृष्णकांत राठौर, धीरेंद्र सिंह हाड़ा व ओम प्रकाश शर्मा व आमजन ने सहभागिता की।
आजीवन संरक्षक बनकर देंगे संबल
जल सेवा अभियान में अपना सहयोग प्रदान करते हुए कन्हैयालाल जसोतानी, डॉ बी.के. शर्मा व दिलीप कुमार माथुर अभियान के आजीवन संरक्षक बने उन्होंने ग्यारह ग्यारह हजार रुपए वार्षिक आर्थिक सहायता प्रतिवर्ष देने की घोषणा की, वहीं वर्धन विजय ने निर्बाध जल सेवा हेतु अनवरत वाटर कूलर की उपलब्धता व मरम्मत का सहयोग प्रदान किया।