मऊ: जामडीह में भीषण सड़क हादसा, बीबीपुर के बेचन यादव सहित तीन दोस्तों की मौत; परिवार में मचा कोहराम!
मऊ: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के घोसी-मधुबन मार्ग पर स्थित जामडीह गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे बीबीपुर गांव को शोक की लहर में डुबो दिया है। तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से एक ही बाइक पर सवार तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में बीबीपुर गांव निवासी बेचन यादव (30 वर्ष) भी शामिल हैं, जो अपने पीछे पत्नी और दो मासूम बच्चों को बेसहारा छोड़ गए हैं।