राष्ट्रीय परशुराम सेना (ब्रह्मवाहिनी) द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव ।
अंबाला: राष्ट्रीय परशुराम सेना (ब्रह्मवाहिनी) द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 12 अप्रैल को निकाली जाने वाली भव्य शोभायात्रा को लेकर एक विशेष बैठक का आयोजन अंबाला छावनी स्थित कार्यालय में किया गया।
बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी एवं प्रदेश अध्यक्ष (हरियाणा) जंगशेर शर्मा ने की। उन्होंने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य शोभायात्रा को भव्य, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना है। इस दौरान विभिन्न पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गईं तथा विशेष रूप से यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया कि बाजार क्षेत्र में आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
बैठक में राष्ट्रीय सचिव अशोक शर्मा, राष्ट्रीय सचिव (महिला) वरुणा शर्मा, प्रदेश सचिव अशोक भारद्वाज, प्रदेश उपाध्यक्ष (महिला) रीटा दुबे, प्रचार मंत्री कुमार गौरव भारद्वाज,जिला अध्यक्ष अंबाला सुशील शर्मा (शैली), महासचिव तरुण शर्मा,संगठन मंत्री लखनपाल शर्मा, कार्यकारिणी सचिव अमित शर्मा, संजीव शर्मा (रूबी) शुभ शर्मा, सिद्ध शर्मा एवं रिंकी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सभी पदाधिकारियों ने मिलकर शोभायात्रा को सफल बनाने का संकल्प लिया और कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया।