logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कड़े एक्शन और विशेष अभियानों के लिए जाने जाते हैं एसपी अंजनी अंजन...

हजारीबाग : हजारीबाग के एसपी अंजनी अंजन नक्सलियों और अपराधियों के खिलाफ कड़े एक्शन और विशेष अभियान में एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के लिए जाने जाते है। अंजनी अंजन ने हजारीबाग में पदभार ग्रहण करने के बाद से ही संगठित अपराध, महिला उत्पीड़न और आर्थिक अपराधियों के खिलाफ जिस तरह सख्त रुख अपनाया है। रामनवमी हिंसा में चार लोगों की मौत के बाद जहां 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वही बरही डायन बिसाही की घटना के बाद विष्णुगढ़ की घटना का सफल उद्वेदन इसका उदाहरण है। उन्होंने रामनवमी जुलूस के लॉ एंड ऑर्डर का ड्यूटी समाप्त होने के बाद जिस तरह विष्णुगढ़ मामले में निगरानी किया। उसके बाद मामले का सफल उद्वेदन हो गया। तंत्र-मंत्र के चक्कर में मां ने नाबालिक की जान ले ली। एसपी अंजनी अंजन को नक्सलियों और अपराधियों के खिलाफ कड़े एक्शन और विशेष अभियानों के लिए जाना जाता है। उन्होंने लातेहार जिले को भाकपा माओवादियों से मुक्त कराने में अहम भूमिका निभाई थी। हजारीबाग में प्रभार लेने के बाद शहर के सोना चांदी व्यवसायियों के बीच दहशत फैलाने वाले चतरा के कुख्यात बदमाश उत्तम यादव को इनकाउंटर में मार गिराया। उसके बाद उन्होंने अपनी स्पेशल टीम और कोबरा बटालियन के साथ मिलकर एक करोड़ से अधिक के इनामी दुर्दात नक्सली सहदेव सोरेन और अन्य नक्सलियों को एनकाउंटर में मार गिराया।

19
447 views

Comment