logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ग्राम ब्रिजिश नगर स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ने शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने रथ यात्रा निकाली

इछावर | विकासखंड के ग्राम ब्रिजिश नगर स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ने शिक्षा के प्रचार का नया तरीका अपनाया है स्कूल ने शिक्षा रथ यात्रा के माध्यम ग्रामीण इलाके में शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश से रथ गांव के अलग-अलग मोहल्लों से निकाली गई शिक्षकों ने लोगों को सरकारी स्कूल की सुविधाओं की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बारे में बताया। पहल का उद्देश्य स्कूल में ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों का प्रवेश कराना है।
अभियान के तहत शिक्षा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मौके पर ग्राम सरपंच शिव प्रसाद ठाकुर, रतन सिंह मेवाड़ा, बाबूलाल सिसोदिया, ज्ञान सिंह राठौर, भगवती प्रसाद माहेश्वरी, गंगा प्रसाद वर्मा, विक्रम मेवाड़ा, देवकरण राठौर, राजेश मेवाड़ा, कमर खान मौजूद रहे। विद्यालय प्राचार्य मनोहर लाल गोफनीया भी रहे। स्कूल स्टाफ ने भी रथ को रवाना किया। कार्यक्रम में शिक्षा के महत्व पर बात रखी गई। अभिभावकों से बच्चों को नियमित स्कूल भेजने की अपील की गई।

4
392 views

Comment