हर घर जल के वादे पर खरी उतरी खाचरोद नगर पालिका परिषद
*हर घर जल के वादे पर खरी उतरी नगर पालिका परिषद*
*मध्यप्रदेश उज्जैन से गिरधारी लाल गेहलोत जन जन की आवाज*
खाचरौद। नगर के वार्ड 01 एवं 02 अंतर्गत आने वाले क्षेत्र श्रीराम कॉलोनी में वर्षो उपरांत जलप्रदाय प्रारम्भ किया गया।
उक्त जानकारी देते हुए नगर पालिका अध्यक्ष गोविन्द भरावा ने बताया कि नगर के वार्ड 01 एवं 02 में आने वाले क्षेत्र श्रीराम कॉलोनी जो कि रेल्वे पटरी के उस पर जावरा रोड़ पर स्थित हैं जहां पर बड़ी संख्या में नगर के नागरिक निवास करते हैं। वहां पर आज तक नल जल योजना लागू नही हुई थी और चम्बल का पानी नही पहुंचा था। नागरिक हेण्ड पम्प एवं टेंकरों से पानी की आपूर्ती करते थे। वैवाहिक एवं अन्य सामाजिक कार्यो में भी पेयजल हेतु काफी परेशानियों का सामना क्षेत्रवासी करते थे। उक्त क्षेत्र में पाइप लाइन डालकर जलप्रदाय हेतु स्थानीय रहवासियों द्वारा मांग की जा रही थी। जिस पर आज 10 अप्रैल को नगर पालिका परिषद द्वारा उक्त क्षेत्र में जलप्रदाय कार्य का शुभारंभ किया गया। जलप्रदाय से अभिभूत क्षेत्रवासियों द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष गोविन्द भरावा एवं उपस्थित पार्षदों का पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया।
इस अवसर पर नपा उपाध्यक्ष दिनेश ठन्ना, पार्षद दशरथ वाकतारिया, प्रकाश डाबी, नारायण मंडावलिया, पार्षद प्रतिनिधि राजेन्द्र धाकड़, संजय नंदेड़ा, बाबू नागर, जितेन्द्र पांचाल, क्षेत्रवासी जगदीश खटोलिया, राधाकिशन पांचाल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।