logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

डग कस्बे में वार्ड परिसीमन पर सवाल, वोटर संख्या में असमानता

कस्बे में नगर पालिका बनने के बाद वार्डों के परिसीमन में असमानताएं सामने आ रही हैं। नगरवासियों का कहना है कि किसी वार्ड में 1000 से ज्यादा मतदाता हैं। किसी वार्ड में 300 से 350 मतदाता हैं।
वार्डों में यह अंतर चुनाव नतीजों पर अप्रत्याशित असर डाल सकता है। नरेंद्र गर्ग, चंद्रशेखर शर्मा, गोरधनलाल मेहर, संजय शर्मा ने कहा कि डग के वार्डों का फिर से परिसीमन किया जाए। सभी वार्डों में लगभग समान मतदाताओं को शामिल किया जाए। उन्होंने मांग की कि वार्डों में वोटरों का गणित 600 से 650 तक रखा जाए। उन्होंने बताया कि डग नगर पालिका में कुल वोटर करीब 11000 हैं।

Aima media jhalawar

6
740 views

Comment