साइबर बुलिंग व डिजिटल सुरक्षा की दी जानकारी
झालावाड़| पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दुर्गपुरा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें न्यायिक मजिस्ट्रेट रचना वैष्णव एवं प्रशिक्षु न्यायिक मजिस्ट्रेट साक्षी जैन ने विद्यार्थियों को साइबर दुर्व्यवहार, कानूनी अधिकारों व कर्तव्यों की जानकारी दी। उन्होंने सरल भाषा में डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन फ्रॉड, साइबर स्टॉकिंग और साइबर बुलिंग जैसे विषयों पर विस्तार से समझाया। प्रधानाचार्य डॉ. हेमंत कुमार शर्मा ने छात्रों को ऐसी स्थिति में घबराने के बजाय अभिभावकों या शिक्षकों को जानकारी देने और गलत कदम न उठाने की सलाह दी। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता नीलू शेखावत ने किया तथा आभार दीपिका डोई ने व्यक्त किया। इस दौरान एनएसएस विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय परिसर में परिंडे भी लगाए गए।
Aima media jhalawar