logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भवानीमंडी : स्कूलों में साइबर क्राइम पर विधिक शिविर

भवानीमंडी| जिले में 7 अप्रैल 2026 से कक्षा 8 से 12 के विद्यार्थियों के लिए ट्रान्सफॉर्मेटिव ट्यूसडे अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत शुक्रवार को विभिन्न स्कूलों में विधिक जागरूकता शिविर लगाए गए। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश गौरव शर्मा, एसीजेएम रोहित सक्सेना और सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट शहनाज खान ने भी निजी स्कूल में विद्यार्थियों को साइबर अपराध पर जानकारी दी। अधिकारियों ने साइबर क्राइम के प्रकार, बचाव के उपाय और ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े फ्रॉड के बारे में बताया। उन्होंने इंटरनेट उपयोग बढ़ने के साथ साइबर अपराध बढ़ने की बात कही और सतर्क रहने पर जोर दिया। अभियान के तहत हर स्कूल में ‘कोर्ट वाली दीदी’ नाम से शिकायत पेटी लगाई गई है। छात्र गोपनीय रूप से अपराध से जुड़ी शिकायतें दे सकेंगे। सभी स्कूलों में विधिक साक्षरता क्लब भी बनाए जाएंगे।

Aima media jhalawar

4
300 views

Comment