logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक

पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में ‘साइबर अपराध और न्याय व्यवस्था’ विषय पर विशेष व्याख्यान हुआ। एसीजेएम रविंद्र कुमार यादव मुख्य वक्ता रहे। पूर्ववर्धन सिंह ने सहायक वक्ता के रूप में छात्रों को ऑनलाइन सुरक्षा के उपाय बताए। व्याख्यान में फिशिंग, ऑनलाइन फ्रॉड, सोशल मीडिया पर पहचान की चोरी और साइबर बुलिंग जैसे मामलों की जानकारी दी गई। ‘बेसिक क्राइम’ और ‘साइबर क्राइम’ का अंतर भी समझाया गया। छात्रों को पासवर्ड सुरक्षित रखने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना अभिभावकों या पुलिस को देने की सलाह दी गई। प्राचार्य वेदप्रकाश मीणा ने ऐसे कार्यक्रम जारी रखने की बात कही।

Aima media jhalawar

1
240 views

Comment